Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आमता में सड़क दुर्घटना, 20 घायल

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, झिकिरा–हावड़ा रूट की एक यात्री बस हावड़ा से झिकिरा की ओर जा रही थी। उसी समय, एक ट्रेलर अमता से रानीहाटी की दिशा में आ रहा था।

09 Nov 2025

आमता में सड़क दुर्घटना, 20 घायल

हावड़ा। जिले के आमता थाना अंतर्गत अश्वत्थतला इलाके में शनिवार रात एक यात्री बस और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 20 यात्री घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, झिकिरा–हावड़ा रूट की एक यात्री बस हावड़ा से झिकिरा की ओर जा रही थी। उसी समय, एक ट्रेलर अमता से रानीहाटी की दिशा में आ रहा था। अश्वत्थतला के पास पहुंचते ही, बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधा ट्रेलर से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क किनारे नाले की ओर झुक गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को आमता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, चार घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अन्य अस्पताल में रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले जाया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए आमता–रानीहाटी मार्ग पर यातायात बाधित रहा।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आमता में सड़क दुर्घटना, 20 घायल
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, झिकिरा–हावड़ा रूट की एक यात्री बस हावड़ा से झिकिरा की ओर जा रही थी। उसी समय, एक ट्रेलर अमता से रानीहाटी की दिशा में आ रहा था।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News